कैटरीना कैफ का एक डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह शानदार मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि ये नहीं पता चल रहा है कि कैटरीना किस सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। कैटरीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- और लंबे समय बाद- हम डांस कर रहे हैं। कैटरीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए excelmovies को टैग भी किया है। बता दें कि कैटरीना excelmovies की अगली फिल्म 'फोन भूत' में नजर आएंगी। ऐसा लग रहा है कैटरीना इसी फिल्म के लिए अपने डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। बता दें कि के अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल्स में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह अली अब्बास जफर की सुपरहीरो सीरीज में भी हैं। वहीं, सिद्धांत कपूर शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LQldOm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment