मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर आज यानी 17 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे और ऐक्टर फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। इसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में छोटे फरहान अपने पिता जावेद के साथ पोज देते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'हैपी बर्थडे पा। लव यू।' इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया। दिया मिर्जा ने बनाए दिल वाले इमोजीजैसे ही ऐक्टर ने अपने पिता को विश किया, उनकी करीबी दोस्त दिया मिर्जा ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए। वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अब डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ परेश रावल, मृणाल ठाकुर और ईशा तलवार जैसे ऐक्टर्स भी नजर आएंगे। शिबानी दांडेकर के साथ है रिलेशनशिपपर्सनल लाइफ की बात करें तो फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3imltks
via IFTTT
No comments:
Post a Comment