Sunday, January 10, 2021

सोनू सूद के फैन ने हाथ पर गुदवाया उनके नाम का टैटू, बोले- इतना दर्द सहने की जरूरत नहीं

बॉलिवुड ऐक्टर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने का इंतजाम करने के कारण पहले ही सोनू सूद की फैन-फॉलोइंद देश-विदेश में काफी बढ़ चुकी है। सोनू अब भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और लोग भी सोशल मीडिया के जरिए उनसे मदद मांगते रहते हैं। हाल में सोनू सूद के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस फैन ने अपने हाथ पर सोनू सूद के नाम का गुदवा लिया है। फैन ने सोनू को टैग करके यह वीडियो शेयर किया है जिस पर सोनू सूद ने भी रिऐक्ट किया है। सोनू ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भाई, कृपया टैटू न बनवाएं। मुझे पता है कि आप मुझसे प्यार करते हैं लेकिन अपना प्यार जताने के लिए आपको इतना दर्द सहने की जरूरत नहीं है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म 'किसान' में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म 'किसान' को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Xv5kQg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment