बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भले ही इस समय फिल्मी दुनिया में ऐक्टिव न हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ऐक्टिंग करियर की पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। अब प्रीति जिंटा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'दिल से' के गाने 'जिया जले' की एक पुरानी याद को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रीति जिंटा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'दिल से' के गाने 'जिया जले' की शूटिंग के समय की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हाथियों के सामने खड़ी पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'हाथी भी सोच रहे होंगे कि मैं क्या कर रही हूं। मैं एक अच्छी बच्ची की तरह सब कुछ फराह खान के कहने पर कर रही थी। यह 'दिल से' के शूट की मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है।' प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' में सनी देओल के साथ नजर आई थी। बताते चलें कि प्रीति जिंटा ने फिल्म 'दिल से' से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। प्रीति जिंटा इन दिनों अपने पति जीन गुडइनफ संग लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडएनफ के साथ शादी की थी और बड़े पर्दे से विदा ले ली थी। प्रीति जिंटा की आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब नाम की टीम है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XKVutt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment