बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी विचार व्यक्त करती रहती हैं। इस बार कंगना रनौत ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर अपनी राय रखी है। ऐक्ट्रेस ने भोपाल में महिला अत्याचार पर बयान दिया है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के समाधान पर कंगना रनौत ने कहा कि जिस तरह सऊदी अरब जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमें यहां भी इस तरह के उदाहरण सेट करने की आवश्यकता है। कंगना रनौत ने कानून सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को प्रोत्साहन दकियानूसी पुराना कानून प्रणाली से मिलता है। इस कानून प्रणाली में जिसमें चीजें फाइल में जाती रहती हैं और कई साल लग जाते हैं। इसके अलावा पुलिस और कानून विक्टिम का शोषण करती है। बताते चलें कि कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को शुक्रवार दोपहर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कोर्ट जाने से पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट करके बोला था कि उन पर बेवजह कई केस किए गए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35pxfFy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment