Tuesday, January 5, 2021

Birthday पर दिखी दीपिका पादुकोण की झलक, बांद्रा में रणवीर सिंह संग कर रही थींं शॉपिंग

दीपिका पादुकोण, मंगलवार 5 जनवरी को अपने जन्‍मदिन पर मुंबई में चहलकदमी करती हुईं नजर आईं। दीपिका के साथ उनके हमदम रणवीर सिंह भी हमेशा की तरह साथ चल रहे थे। इस कपल को शहर के बांद्रा इलाके में स्‍पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका जहां आगे-आगे चल रही थीं, वहीं रणवीर उनके पीछे-पीछे हाथों में कैरी बैग थामे चल रहे थे। जाहिर तौर पर जन्‍मदिन को खास बनाने के लिए यह कपल खरीदारी करने निकला था।

Birthday Girl Deepika Padukone Spotted With Ranveer Singh in Bandra: बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण की झलक आख‍िरकार दिख ही गई। मंगलवार को अपने जन्‍मदिन पर दीपिका मुंबई के बांद्रा इलाके में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं।


Birthday पर दिखी दीपिका पादुकोण की झलक, बांद्रा में रणवीर सिंह संग कर रही थीं शॉपिंग

दीपिका पादुकोण, मंगलवार 5 जनवरी को अपने जन्‍मदिन पर मुंबई में चहलकदमी करती हुईं नजर आईं। दीपिका के साथ उनके हमदम रणवीर सिंह भी हमेशा की तरह साथ चल रहे थे। इस कपल को शहर के बांद्रा इलाके में स्‍पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका जहां आगे-आगे चल रही थीं, वहीं रणवीर उनके पीछे-पीछे हाथों में कैरी बैग थामे चल रहे थे। जाहिर तौर पर जन्‍मदिन को खास बनाने के लिए यह कपल खरीदारी करने निकला था।



रणथंभौर में मनाया नए साल का जश्‍न
रणथंभौर में मनाया नए साल का जश्‍न

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभी हाल ही न्‍यू ईयर सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे हैं। दोनों नया साल मनाने रणथंभौर गए थे। वहां उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह कपूर और रिद्ध‍िमा कपूर भी थे। इस ट्रिप की कई सारी तस्‍वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।



35 साल की हो गई हैं दीपिका
35 साल की हो गई हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई हैं। अपने इस जन्‍मदिन को वह किस खास अंदाज में मनाने वाली हैं, इसको लेकर फिलहाल तो कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन लगता है कि इस कपल ने कोरोना संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए एक-दूसरे के साथ ही इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का प्‍लान बनाया है।



शॉप‍िंंग के ल‍िए न‍िकले घर से
शॉप‍िंंग के ल‍िए न‍िकले घर से

दीपिका और रणवीर मंगलवार को कुछ खरीदारी करने के लिए बांद्रा में सड़कों पर निकले थे। बीते दिनों दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने रणथंभौर ट्रिप की कई तस्‍वीरें भी शेयर की थीं। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने दिखाया था कि उन्‍होंने जंगल सफारी का भी खूब आनंद लिया है।



शकुन बत्रा की फिल्‍म में है ब‍िजी
शकुन बत्रा की फिल्‍म में है ब‍िजी

वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण इन दिनों शकुन बत्रा की फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं। बीते दिनों उन्‍हें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई बार अलीबाग शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया। इस फिल्‍म में दीपिका और सिद्धांत के अलावा अनन्‍या पांडे भी है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर की '83' भी बनकर तैयार और रिलीज का इंतजार कर रही है।



'धूम 4' में व‍िलन बनने की है चर्चा
'धूम 4' में व‍िलन बनने की है चर्चा

दीपिका के हिस्‍से इसके अलावा अभी दो और फिल्‍में हैं। वह शाहरुख खान के अपॉजिट 'पठान' फिल्‍म में नजर आएंगी। यह एक हाई ऑक्‍टेन ऐक्‍शन फिल्‍म होगी, जिसे 'वॉर' फिल्‍म फेम सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इसके अलावा चर्चा है कि दीपिका यशराज बैनर की 'धूम 4' में भी नजर आएंगी। इस फिल्‍म में उन्‍हें विलन का किरदार ऑफर किया गया है।



2020 में ड्रग्‍स केस ने क‍िया परेशान
2020 में ड्रग्‍स केस ने क‍िया परेशान

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2020 बहुत अच्‍छा नहीं बीता। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए ड्रग्‍स केस में दीपिका का नाम भी सामने आया। इस कारण नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने करीब छह घंटे दफ्तर में बिठाकर दीपिका से पूछताछ भी की। दीपिका की मैनेजर से भी पूछताछ हुई। दीपिका का नाम ड्रग चैट में सामने आया था।



प्रभास, सोनम, आलिया ने क‍िया बर्थडे व‍िश
प्रभास, सोनम, आलिया ने क‍िया बर्थडे व‍िश

सोशल मीडिया पर दीपिका को जन्‍मदिन की ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। करोड़ों फैन्‍स के अलावा इंडस्‍ट्री से आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनुष्‍मा शर्मा से लेकर प्रभास तक ने दीपिका को जन्‍मदिन की बधाई दी है। दीपिका और प्रभास भी जल्‍द ही एक अनाम फिल्‍म में साथ दिखने वाले हैं। यह फिल्‍म मूल रूप से साउथ इंडियन होगी, लेकिन इसे हिंदी समेत कई और भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3babhKs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment