Saturday, January 16, 2021

'दिद्दा' के राइटर आशीष ने कंगना रनौत को भेजा लीगल नोटिस, 72 घंटे में जवाब ना मिला तो लेंगे ऐक्शन

पर ऑथर ने उनकी किताब 'दिद्दा: कश्मीर की योद्धा रानी' की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। उनकी किताब का अंग्रेजी वर्जन 2017 में रिलीज हो चुका है और हिंदी वर्जन रिलीज करने की तैयारी है। कंगना ने हाल ही में इसी कहानी पर फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। आशीष के आरोप के बाद कंगना सफाई दे चुकी हैं कि फिल्म उनकी किताब पर बेस्ड नहीं है। अब खबर है कि ऑथर ने उनको लीगल नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। फोरवर्ड के लिए कंगना को भेजी थी कहानी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष का कहना है कि रानी दिद्दा की कहानी का पूरा कॉपीराइट उनका है। आशीष पहले बता चुके हैं कि उन्होंने कंगना को किताब का कॉन्टेंट मेल किया था और किताब के लिए फोरवर्ड लिखने की रिक्वेस्ट की थी। कंगना की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अब अचानक फिल्म बनाने की घोषणा की गई है। किताब पर फिल्म बनाने के लिए चल रही थी बातचीत आशीष ने यह भी बताया था कि इस किताब को उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह ही लिखा है। वह बड़े प्रॉडक्शन हाउस के साथ इस पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन कोरोना की वजह से होल्ड करना पड़ा। उन्होंने बताया था कि रिलायंस एंटरटेनमेंट से उनकी बात चल रही थी। जवाब नहीं आया तो कंगना के खिलाफ लेंगे ऐक्शन आशीष की तरफ से की गई शिकायत में यह भी बताया गया है कि कंगना के फैन्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कहा गया है कि कंगना की फिल्म बनी तो उनको फाइनैंशल लॉस होगा। आशीष ने कंगना को 72 घंटे दिए हैं। जवाब ना मिलने पर उनके खिलाफ आगे ऐक्शन लिया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35NFWcQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment