Saturday, January 9, 2021

वरुण धवन बोले- उम्मीद है 2021 में कर लूंगा नताशा दलाल से शादी

पिछले काफी समय से बॉलिवुड ऐक्टर और उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि यह कपल 2020 में शादी कर सकता है लेकिन पिछले साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में वरुण और नताशा की शादी नहीं हो सकी। अब वरुण धवन ने उम्मीद जताई है कि वह 2021 में नताशा दलाल से शादी कर लेंगे। हमारे सहयोगी 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने अपनी शादी के प्लान पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हर कोई पिछले 2 सालों से मेरी शादी के बारे में बात कर रहा है। अभी तक कुछ तय नहीं है। अभी दुनिया में बहुत अनिश्चितता है लेकिन अगर चीजें ठीक होती हैं तो शायद इस साल मैं शादी कर लूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसकी प्लानिंग जल्द ही करूंगा लेकिन अभी थोड़ा माहौल निश्चित होने दीजिए।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म '' रिलीज हुई थी जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। हाल में वरुण ने अपनी अगली फिल्म 'जुग जुग जियो' के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वरुण धवन ने श्रीराम राघवन की अगली फिल्म 'इक्कीस' भी साइन की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ntbz1h
via IFTTT

No comments:

Post a Comment