Wednesday, February 2, 2022

Shahrukh Khan के फैंस के लिए गुड न्यूज, मार्च से करेंगे Rajkumar Hirani की फिल्म की शूटिंग, Taapsee Pannu आएंगी नजर!

बॉलिवुड के सुपरस्टार () को आखिरी बार स्क्रीन पर साल 2018 में 'जीरो' (Zero) फिल्म में देखा गया था। इस मूवी में उनके अपोजिट कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) थीं। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी। SRK के फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ऐक्टर मार्च 2022 में राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। शाहरुख खान हाल में अपकमिंग मूवी 'पठान' की शूटिंग कर रहे थे। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि प्रोडक्शन हाउस कब इस मूवी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे! पंजाब के गांव जैसा बनेगा सेट पिंकविला के करीबी सूत्र ने राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी और कहा, 'शाहरुख और राजकुमार पिछले कुछ समय से साथ काम करना चाहते थे और इसके लिए बहुत ऐक्साइडेट हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है और पंजाब के एक गांव की हुबहू कॉपी वाला एक बहुत बड़ा सेट मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो में बनाया जाएगा। कुछ दिनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और फिल्म का एक बड़ा हिस्सा यहां शूट किया जाएगा। इस बीच वो लंदन और बुडापेस्ट में भी शूटिंग होगी, जिस पर अभी काम चल रहा है।' तापसी पन्नू आ सकती हैं नजर रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान स्टारर इस मूवी में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। ऐक्ट्रेस ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत की और कहा, 'जब भी ऐसा होगा, आप इसे मुझसे पहले किसी और से जान लेंगे, लेकिन इन चीजों को फाइनल होने दीजिए और चीजों को आगे बढ़ने दीजिए नहीं तो कयास लगाए जाएंगे। फिल्म के फाइनल होने पर मैं चिल्लाऊंगी और छत पर जाकर इसकी अनाउंसमेंट करूंगी। मैं बहुत ऐक्साइटेड हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Zbou8FLQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment