बॉलिवुड के उभरते हुए स्टार को तब झटका लगा था जब उन्हें '' से निकाल दिया गया था। कहा जाता है कि यह फिल्म उन्होंने से विवाद के चलते छोड़ दी थी। अब खबर है कि इसके बाद कार्तिक के हाथ से एक और फिल्म निकल गई थी। दरअसल ने अपनी जिस अगली फिल्म '' की घोषणा की है उसमें पहले कार्तिक आर्यन होने वाले थे। 'मिस्टर ऐंड मिसेज माही' में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया है कि 'दोस्ताना 2' से निकलने के बाद कार्तिक को 'मिस्टर ऐंड मिसेज माही' से भी निकाल दिया गया। इसी साल मई के महीने में यह खबर आई थी कि कार्तिक ने अचानक 'दोस्ताना 2' छोड़ दी है। इस फिल्म की 60 पर्सेंट शूटिंग हो गई थी जिसमें करोड़ों रुपये का खर्चा किया गया था. बताया जाता है कि जान्हवी कपूर से विवाद होने के बाद कार्तिक आर्यन इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। जान्हवी और कार्तिक के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन जनवरी के महीने में दोनों अचानक एक-दूसरे से अलग हो गए। कार्तिक और जान्हवी के विवाद का असर फिल्म की शूटिंग पर पड़ने लगा। इसके बाद करण जौहर ने फैसला किया कि कार्तिक आर्यन को इस फिल्म में नहीं रखा जाएगा। अब पता चला है कि 'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट बदल दी गई है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार अब इस फिल्म का पार्ट बन सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि इसकी स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है। कार्तिक ने 'मिस्टर ऐंड मिसेज माही' के बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3CMdaXG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment