ने सोमवार को शाम ढलते-ढलते कुछ ऐसा किया कि वह रातों-रात सुर्खियों में छा गईं। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नाम बदला। की जगह उन्होंने सिर्फ Priyanka लिखा। 'देसी गर्ल' के ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा आम हो गई कि क्या प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस से तलाक लेने वाली हैं? क्या प्रियंका और निक अलग होने वाले हैं और इसलिए ऐक्ट्रेस ने पति का सरनेम अपने नाम से हटा दिया है? बात जंगल में आग की तरह फैली, लेकिन इसी बीच प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन चर्चाओं को 'बकवास' बता दिया। खुद प्रियंका ने भी इसके घंटों बाद पति निक जोनस के एक वीडियो पोस्ट पर प्यार भरा कॉमेंट कर सबकी बोलती बंद कर दी। लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों? प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदला तो बदला क्यों? निक के शो के लिए प्रमोशन का तरीकाग्लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने यह कदम असल में जोनस ब्रदर्स के रोस्ट शो 'Jonas Brothers Family Roast' को प्रमोट करने के लिए उठाया है। यह रोस्ट बेस्ड शो मंगलवार, 23 नवंबर को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहा है। हालांकि, ऐक्ट्रेस की तरफ से इस तरह के पुख्ता कारण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रियंका ने निक के पोस्ट पर किया कॉमेंट बहरहाल, पति से अलगाव की चर्चाओं के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की पोस्ट पर कॉमेंट कर अफवाहों को खारिज जरूर कर दिया। निक ने जिम में वर्कआउट करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया है। इसी पर प्रियंका ने प्यार लुटाते और आंहे भरते हुए लिखा, 'डैम! मैं अभी अभी तुम्हारी बाहों में मर गई।' वैसे, प्रियंका और निक के रिश्ते पर सवाल उठना इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि हाल ही इस कपल ने अपने नए घर में एक ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की थी। प्रियंका ने फैंस को न सिर्फ इस जश्न की झलक दिखाई, बल्कि इस दौरान उनके घर के अंदर का नजारा भी देखने को मिला। दिवाली पर कहा था- सबसे अच्छा पति और साथीप्रियंका ने दिवाली के जश्न की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'हमारे एकसाथ वाले पहले घर में हमारी पहली दिवाली। ये हमेशा खास रहेगा। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आप सभी मेरे लिए फरिश्ता हैं। उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने न केवल हमारा साथ दिया, बल्कि रात जमकर नाचे और मेरी संस्कृति का सम्मान किया, आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं। और सबसे अच्छे पति और साथी @nickjonas के लिए, आप वो हैं, जिनसे सपने बनते हैं। आई लव यू। मेरा दिल आभार से भरा हुआ है।' 'जोनस' सरनेम पर प्रियंका ने कही थी ये बातवैसे, जब सरनेम की बात हो रही है, तो प्रियंका चोपड़ा का वह किस्सा भी याद किया जाना जरूरी है, जब पति का सरनेम जोड़ने को लेकर उनसे सवाल हुए थे। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी। टीवी होस्ट जिमी फैलॉन ने अपने शो में प्रियंका से पूछा था कि उन्होंने अपने नाम के साथ निक का सरनेम क्यों जोड़ा, इस पर प्रियंका ने कहा था, 'मैं हमेशा उनका नाम अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती थी। ऐसा इसलिए कि मुझे यह अच्छा लगता है। यह ऐसा महसूस करवाता है, जैसे हम एक फैमिली हैं और मैं थोड़ी पारंपरिक सोच की हूं, मैं थोड़ी पुराने खयालातों वाली हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी पहचान छोड़ दूंगी।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30MZHSQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment