Wednesday, November 24, 2021

रजनीकांत ने कमल हासन से फोन पर पूछा हाल, बेटी श्रुति ने बताया कोविड के बाद कैसी है पिता की सेहत

हिंदी और साउथ फिल्मों के मशहूर ऐक्टर कमल हासन () हाल ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद से उनके फैन्स टेंशन में आ गए। कमल हासन कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लौटे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स को खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अब उनकी बेटी और ऐक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan On Health) ने बताया कि पिता की कैसी हालत है। श्रुति हासन ने ट्विटर पर फैन्स के साथ पापा कमल हासन के बारे में हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही आप सभी से बात करेंगे।' वहीं सुपरस्टार रजनीकांत () ने भी कमल हासन को फोन करके उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जैसे ही रजनीकांत को कमल हासन के कोविड संक्रमित होने की खबर मिली, उन्होंने उन्हें फोन किया और सेहत के बारे में पूछा। रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने कमल हासन का हौसला बढ़ाया और खुद का ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की। बता दें कि रजनीकांत और कमल हासन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। हर सुख-दुख में ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। वहीं कमल हासन ने 22 नवंबर को ट्विटर पर जानकारी दी थी कि अमेरिका से लौटने के बाद से ही उन्‍हें हल्‍की सर्दी और कफ की श‍िकायत थी। जब उन्‍होंने जांच करवाई तो कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए गए। कमल हासन ने साथ में यह भी लिखा था कि उन्‍हें अब समझ आ रहा है कि यह महामारी अभी खत्‍म नहीं हुई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cJ77ss
via IFTTT

No comments:

Post a Comment