Thursday, November 18, 2021

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या नवेली नंदा?

बॉलिवुड के मेगास्टार की नवासी भले ही फिल्मों से दूर हों मगर फिर भी वह किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। नव्या सोशल मीडिया पर भी काफी पॉप्युलर हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अब नव्या एक नए कारण से ही चर्चा में है। कुछ खबरों की मानें तो नव्या इस समय को डेट कर रही हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत का यह रिलेशनशिप काफी सीरियस है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नव्या जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट कर रही हैं। हालांकि मीजान ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वह नव्या के बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। वैसे बता दें कि नव्या भले ही चर्चा में रहती हों मगर वह साफ कह चुकी हैं कि उनका बॉलिवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। नव्या अपने पिता के बिजनस में ही उनका हाथ बंटाना चाहती हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो उन्होंने 2019 में फिल्म 'गली बॉय' से डेब्यू किया था। उनकी फिल्म 'बंटी और बबली 2' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3x1NchK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment