Tuesday, November 23, 2021

प्रभास ने 'आदिपुरुष' के लिए ली है इतनी भारी-भरकम फीस? सुनकर उड़ जाएंगे होश

फिल्म स्टार्स की बात करें तो कुछ ऐसे हैं जिन पर फिल्ममेकर्स को बेहद भरोसा होता है। ये स्टार्स इतने पॉप्युलर हैं कि फिल्म में केवल इनके होने से ही उसका हिट होना तय माना जाता है। ऐसे स्टार्स फीस भी भारी-भरकम वसूल करते हैं। इन स्टार्स में 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले तेलुगू सुपरस्टार भी शामिल हैं। खबर है कि प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म '' के लिए इतनी मोटी फीस वसूली है कि उसे सुन किसी के भी होश उड़ जाएंगे। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की माने तो प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्मों 'आदिपुरुष' और 'स्पिरिट' के लिए 150 करोड़ रुपयों की भारी-भरकम फीस ली है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद प्रभास पिछले 10 सालों में इतनी बड़ी रकम लेने वाले तीसरे ऐसे ऐक्टर हैं। सलमान खान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ली थी। इसी तरह बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने भी 'बेल बॉटम' के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी। ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है जिसमें प्रभास भगवान राम और रावण के किरदार में नजर आएंगे। 'आदिपुरुष' को 11 अगस्त 2022 को रिलीज किए जाने का प्लान है। इस फिल्म के अलावा प्रभास जल्द ही फिल्म '' में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oP4JpK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment