विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की दिसंबर में होने वाली शादी की काफी चर्चा है। पिछले काफी वक्त से ऐसी खबरें हैं कि दोनों स्टार्स दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें आईं कि दिवाली के आसपास डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के घर पर कटरीना कैफ की रोका सेरिमनी हुई थी। लेकिन रोका से लेकर शादी तक की खबरों पर विक्की या फिर कटरीना की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। और न ही अभी तक किसी को ऑफिशल इनवाइट भेजा गया है। जाहिर है कि विक्की कौशल और कटरीना बेहद निजी तरीके से करना चाहते हैं और इसे एक सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि कटरीना और विक्की अब अगले हफ्ते ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों की शादी राजस्थान के एक (Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding venue) रिजॉर्ट में होगी। इतना ही नहीं, शादी में आने वाले हर मेहमान को बता दिया गया है कि कोई भी शादी में मोबाइल फोन लेकर नहीं आएगा। मेहमानों को निर्देश-कोई फोन ना लाए 'इंडियाटुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि विक्की और कटरीना ने शादी में आने वाले मेहमानों से कह दिया है कि कोई भी मोबाइल (mobile phones banned at Katrina Vicky wedding) फोन नहीं लाएगा। इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कोई भी फोटो या वीडियो उनकी जानकारी के बिना सोशल मीडिया पर न जाए। सिक्यॉरिटी के लिए स्पेशल टीम सोर्स ने आगे बताया कि विक्की और कटरीना के लिए यह बहुत बड़ा दिन है और इसलिए दोनों यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी ऐसी स्थिति न आए जहां सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो लीक हो जाएं। कटरीना और विक्की कौशल खुद भी अपनी शादी की तैयारियों में पूरी तरह से लगे हैं। विक्की और कटरीना ने एक स्पेशल टीम भी रखी है जो सिक्यॉरिटी और प्रिवेसी का पूरा ख्याल रखेगी। जमा होंगे फोन, शामिल होंगे ये सिलेब्रिटीज! रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वेडिंग वेन्यू पर एक जगह बनाई जाएगी, जहां सबके फोन जमा कर लिए जाएंगे। विक्की कौशल और कटरीना की शादी में परिवार के अलावा बॉलिवुड (celebs at ) की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इनमें करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अली अब्बास जफर, कबीर खान और मिनी माथुर, रोहित शेट्टी और वरुण धवन-नताशा तक का नाम सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थीं कि सलमान भी कटरीना की शादी में शामिल होंगे, लेकिन कहा जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के चलते वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3r2MDDs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment