Monday, November 2, 2020

सुहाना खान ने पापा शाहरुख को किया बर्थडे विश, साथ में शेयर की बेस्ट फ्रेंड की तस्वीर

शाहरुख खान के जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश करते हुए बेटी सुहाना खान ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ दुबई में अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने पापा को विश करते हुए सुहाना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को भी साथ में ही बर्थडे विश किया है। सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोनोक्रोम पिक्चर शेयर की है। इस तस्वीर में एक तरफ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ शनाया। सुहाना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'हैपी बर्थडे टू माय बेस्ट फ्रेंड्स।' इस पोस्ट में हार्ट इमोजी के साथ love लिखकर सुहाना ने इसे शेयर किया है। सुहाना ने इस पोस्ट के कैप्शन में एक और चीज लिखा है। शाहरुख खान की तरफ 55 और शनाया की तरफ 21 लिखा है। बता दें कि यह तस्वीर पिछले साल शाहरुख के बर्थडे पार्टी की है, जो अलीबाग में रखी गहई थी। शाहरुख खान 55 साल के हो गए और आज का खास दिन अपनी फैमिली के साथ दुबई में सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स उनके लिए जमकर प्यार बरसा रहे हैं। पिछले साल अपने बर्थडे पर शाहरुख खान इंडिया में थे और इस स्पेशल मौके पर उनके चाहने वाले आधी रात से ही मन्नत के बाहर उन्हें विश करने के लिए भीड़ में खड़े रहे थे। आज उनके 55वें जन्मदिन पर ट्विटर पर #HappyBirthdaySRK और #Mannat ट्रेंड हो रहा है। शाहरुख खान ने अपने फैन्स से ट्विटर पर कहा है कि कोविड-19 को लेकर सतर्क रहें और मन्नत के बाहर भीड़ इकट्ठी न करें। बता दें कि सजय कपूर की बेटी शनाया का जन्मदिन कल 3 दिसंबर को हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/325F3dY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment