करीना कपूर बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट्स और अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। सैफ और शाहिद को लेकर करीना ने एक बार ऐसा ही जवाब दिया था, जिसे सुनकर होस्ट भी हैरान रह गए थे। दरअसल, करीना से यह अजीब सवाल करण जौहर ने अपने शो पर पूछा था। करीना से पूछा गया था कि यदि लिफ्ट में वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और पति सैफ अली खान के साथ फंस जाएं तो उनका रिऐक्शन कैसे होगा? बेबो ने बिना एक पल भी रुके बेझिझक कह दिया था, 'यह मजेदार होगा। दोनों ने साथ में बेहतरीन फिल्म रंगून की है और दोनों की एक-दूसरे के साथ खूब जमी। मैं सोचूंगी कि मैं उनकी फिल्म रंगून की हिरोइन क्यों नहीं बनी?' बेबो के इस जवाब को सुनकर करण एक पल के लिए हक्के-बक्के रह गए थे। करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में भी करीना अपनी काम को खत्म करने में लगी हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर खान के साथ आ रही अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kSxuPg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment