सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को केस में और उनकी मैनेजर की कुछ संदिग्ध चैट मिली थीं। इसके बाद दीपिका और करिश्मा से पूछताछ की गई थी। हाल में करिश्मा को अधिकारियों ने एक बार फिर पूछताछ के लिए समन भेजा था लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि करिश्मा कहां है कुछ पता नहीं चल रहा है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यह सच है कि करिश्मा प्रकाश कहां कुछ पता नहीं चल रहा है। अधिकारियों का करिश्मा से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और वह समन दिए जाने के बाद भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुई हैं। करिश्मा से 27 अक्टूबर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा था। बता दें कि एनसीबी को अपनी तलाशी में करिश्मा के घर से 1.7 ग्राम चरस और सीबीडी ऑयल की कुछ बोतलें बरामद हुई थीं। इससे पहले करिश्मा ने शनिवार को अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की थी। में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के अलावा श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kOcbhL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment