पिछले काफी समय से मशहूर हॉलिवुड ऐक्शन फिल्म 'किल बिल' के हिंदी रीमेक की बात सामने आती रही है और प्रड्यूसर ने कई बार इसे बनाए जाने की इच्छा भी जाहिर की है। अब निखिल का कहना है कि उमा थरमन की इस मशहूर ऐक्शन थ्रिलर फिल्म के ऊपर काम कर रहे हैं और वह जल्द ही इसके लिए कास्टिंग भी फाइनल कर सकते हैं। बॉलिवुड लाइफ से बात करते हुए निखिल ने कहा कि अनुराग कश्यप इस फिल्म के हिंदी अडैप्टेशन पर काम कर रहे हैं और उनके दिमाग में फिल्म में लीड रोल के लिए 2 नाम हैं। हालांकि निखिल ने यह नहीं बताया है कि ये 2 नाम किन ऐक्ट्रेस के हैं। वैसे निखिल ने अपने अगले प्रॉजेक्ट की घोषणा कर दी है जिसमें 3 फिल्में बनेंगी और लीड रोल में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाएंगी। वैसे निखिल की मानें तो श्रद्धा कपूर भी इस किरदार को निभाने में सक्षम हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि श्रद्धा कपूर में वे सब क्वॉलिटीज हैं जो इस किरदार के लिए चाहिए। खैर, अभी फैन्स को इंतजार करना होगा कि निखिल और अनुराग कब इस फिल्म पर काम शुरू करते हैं। वैसे अभी तक निखिल ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों को प्रड्यूस किया है। जाहिर है फैन्स 'किल बिल' के देसी वर्जन का इंतजार कर रहे होंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IogjHa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment