Tuesday, November 10, 2020

रितिक रोशन ने पोस्ट किया बहन पश्मीना का डांस वीडियो, लिखा- तुम स्टार हो

ने इंस्टाग्राम पर अपनी चचेरी बहन का वीडियो पोस्ट किया है। पश्मीना इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। रितिक ने उनके बर्थडे के मौके पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसके साथ प्यारा कैप्शन भी दिया है। रितिक रोशन ने कहा- स्टार रितिक ने वीडियो के साथ लिखा है, तुम स्टार हो मेरी प्यारी पश्मीना। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन। हंसी और खुशी के पवित्र स्त्रोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू। पश्मीना के बॉलिवुड डेब्यू की थीं खबरें इस वीडियो में पश्मीना मोहे रंग दो लाल पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस कमाल के हैं। पश्मीना जानेमाने म्यूजिक कम्पोजर राजेश रोशन की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 2020 में बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही थीं लेकिन उनके प्रोजेक्ट की डिटेल नहीं सामने आई थी। रितिक के प्रॉजेक्ट का फैन्स को इंतजार वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार 'वॉर' फिल्म में नजर आए थे। उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी थीं। फिलहाल रितिक के नए प्रॉजेक्ट का लोगों को इंतजार है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36o2HDV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment