की फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है। 10 नवंबर को उनके भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग थी। उनके परिवार का उदयपुर से प्यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कंगना, रंगोली और उनके परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। 10 नवंबर को थी भाई की शादी बीते दिनों कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर खबर दी थी कि उनके घर में बैक-टु-बैक शादियां हैं। उनके चाचा और बुआ के बेटों की शादी के बाद कंगना के भाई अक्षत की शादी 10 नवंबर को उदयुर में हुई। कंगना ने वेडिंग कार्ड पोस्ट करके जानकारी दी थी कि वे लोग बेसिकली उदयपुर से ही हैं। शादी के पहले का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घरवाले डिनर टाइम मस्ती करते दिख रहे हैं। भांजे के साथ कंगना की मस्ती इससे पहले कंगना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने भांजे पृथ्वीराज के साथ मस्ती कर रही थीं। दोनों उदयपुर के होटल में थे पृथ्वी कंगना को किस करते दिखाई दे रहे थे। इससे पहले कंगना के भाइयों की शादी के कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसमें कंगना और रंगोली जमकर डांस करती दिखाई दी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32yHaXN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment