बॉलिवुड में तीनों खानों के अलावा केवल हैं जिन्हें इनकी बराबर का सुपरस्टार कहा जा सकता है। सलमान खान के साथ अक्षय कुमार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि फैन्स लंबे समय से अक्षय कुमार के साथ को भी देखना चाहते हैं। हालांकि शाहरुख खुद मानते हैं कि वह शायद अक्षय कुमार के साथ काम नहीं कर सकते और इस बात की संभावना बहुत कम ही है कि वह अक्षय के साथ कोई फिल्म करें। यहां पढ़ें: शाहरुख ने बताया था साथ काम न करने का कारण एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि आखिर क्यों वह अक्षय के साथ काम नहीं कर सकते। शाहरुख ने कहा था कि जैसे अक्षय कुमार सुबह जल्द उठ जाते हैं उस तरह वह नहीं उठ सकते। उन्होंने बताया था कि जो अक्षय कुमार के जागने का वक्त होता है उस समय तो वह सोने जा रहे होते हैं। शाहरुख ने यह भी कहा था कि जिस समय वह काम शुरू करते उस समय अक्षय कुमार अपनी पैकिंग करके घर निकलने की तैयारी में होते हैं। शायद इसीलिए इन दोनों का साथ काम कर पाना काफी मुश्किल लगता है। अगर किसी ने साथ में कास्ट कर भी लिया तो... शाहरुख ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वह रात में काम करना पसंद करते हैं और ज्यादातर ऐक्टर्स ऐसा नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी ने अक्षय के साथ उन्हें कास्ट भी कर लिया तो वे कभी सेट्स पर नहीं मिल पाएंगे। हालांकि शाहरुख ने यह बात मानी थी कि वह चाहते हैं कि अक्षय के साथ कोई फिल्म करें लेकिन उनके वक्त आपस में मैच नहीं करते हैं। एक बार साथ दिख चुके हैं शाहरुख और अक्षय वैसे ऐसा नहीं है शाहरुख के साथ अक्षय कभी नजर नहीं आए हैं। सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' में अक्षय कुमार ने एक छोटा सा किरदार निभाया था लेकिन अब शायद ही लोगों को इसके बारे में याद हो। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हाल में फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज हुई है जबकि शाहरुख खान 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे। शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36oFp0n
via IFTTT
No comments:
Post a Comment