Tuesday, November 10, 2020

शमिता शेट्टी ने 'मोहब्बतें' के लिए ठुकरा दी थी आमिर खान की 'लगान'

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन ने सुपरहिट फिल्म '' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय जैसे स्टार्स की मौजूदगी थी। शमिता के साथ ही 'मोहब्बतें' से जिमी शेरगिल, प्रीति झंगियानी, उदय चोपड़ा, किम शर्मा और जुगल हंसराज ने भी डेब्यू किया था। भले ही शमिता ने धमाकेदार डेब्यू किया था लेकिन कम ही लोगों को पता है कि इस फिल्म के लिए शमिता ने की सुपरहिट फिल्म '' में काम करने से मना कर दिया था। हाल में शिल्पा शेट्टी ने यह खुलासा नेहा धूपिया के चैट शो में किया है। शिल्पा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि ये दोनों ही फिल्में बहुत बड़ी थीं लेकिन एक ही टाइम पर ऑफर की गई थीं इसलिए शमिता को इन दोनों में से किसी एक का ही चुनाव करना था। 'लगान' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने शमिता को वही रोल ऑफर किया था जो बाद में ग्रेसी सिंह ने आमिर खान के ऑपोजिट निभाया था। भले ही शमिता ने बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था लेकिन अब वह फिल्मों से बिल्कुल गायब हैं। पिछली बार शमिता किसी बड़े रोल में 2007 में आई फिल्म 'कैश' में दिखाई दी थीं। शमिता ने एक बार कहा था कि उन्हें बहुत सी फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन उन्होंने इनते रोल्स रिजेक्ट किए कि बाद में उनके पास काम आना ही बंद हो गया। हालांकि अब शमिता एक बार फिर फिल्मों में वापसी की तैयारी करने जा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36kxd1s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment