Tuesday, November 10, 2020

काजल अग्रवाल ने शेयर की हनीमून की कुछ और तस्वीरें, ब्लू ही ब्लू दिख रहा चारों ओर का नजारा

काजल अग्रवाल इन दिनों हनीमून पर हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें चारों तरफ समंदर ब्लू ही ब्लू नजर आ रहा है। काजल ने जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, उनपर स्टोरीज़ ऑफ गौतम किचलू लिखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजल ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा है। हालांकि, ये तस्वीरें खुद में ही काफी कुछ बोल रही हैं जिसे बयां करने के लिए कुछ लिखने की जरूरत भी नहीं। इससे पहले भी काजल ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी चर्चा में रहीं। बता दें कि बीते 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ काजल अग्रवाल ने शादी रचाई है। हनीमून पर जाने से पहले काजल ने अपना सरनेम बदल लिया है और अब वह अपने पति के सरनेम किचलू का इस्तेमाल कर रही हैं। काजल और गौतम की यह शादी काफी प्राइवेट रही, जो शोर-शराबे से दूर केवल अपनों और रिश्तेदारों के सामने हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3naTHsA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment