Friday, November 19, 2021

Video: अनुष्का रंजन और आदित्य सील की प्री वेडिंग पर मचा धमाल, बिना मेकअप में दिखीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और ऐक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) रविवार यानी 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ शादी के बंधने जा रही हैं। अनुष्का के प्री वेडिंग फंक्शन की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें सभी जश्न के माहौल में डूबे दिख रहे हैं। इस फंक्शन में आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। बता दें कि तीन दिनों तक शादी का यह फंक्शंस चलने वाला है। बीती रात 19 नवंबर को अनुष्का की शादी से पहले संगीत का फंक्शन आयोजित किया, जिसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। इस फंक्शन में आलिया के अलावा रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, टीवी ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस वाणी कपूर भी नजर आईं। क्रिस्टल डिसूजा और अनुष्का रंजन की दोस्ती काफी गहरी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखना, लव यू अनुष्का।' वाणी कपूर ने भी अनुष्का के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। बताया गया है कि इससे पहले बैचलरेट पार्टी में सुजैन खान, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी और अर्सलान गोनी भी पहुंचे और पार्टी में सबने मिलकर खूब मस्ती की। बता दें कि अनुष्का और आदित्य लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। खबर है कि शादी के फंक्शन में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30ESnIU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment