बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की आने वाली फिल्म '' पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक हॉरर फिल्म है और इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। यह पहला मौका है जबकि नुसरत हॉरर जॉनक की किसी मूवी में नजर आ रही हैं। फिल्म में पहली बार नुसरत एक प्रेगनेंट महिला के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में नुसरत को 8 महीने की प्रेगनेंट महिला के किरदार में दिखाया गया है जो एक गांव में पहुंच जाती हैं ताकि उन्हें कोई ढूंढ न सके। लेकिन जिस घर में वह रुकती हैं वहां आसपास बहुत सालरे भूतों का साया है खासतौर पर एक डायन जो कभी प्रेगनेंट थी। नुसरत भरूचा के साथ ही फिल्म में मीता वशिष्ठ भी एक रहस्यमयी किरदार में नजर आती हैं। देखें, 'छोरी' का ट्रेलर: नुसरत भरूचा के लीड रोल वाली 'छोरी' का डायरेक्शन विशाल फूरिया ने किया है। यह फिल्म 26 नवंबर 2021 को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के अलावा नुसरत जल्द ही 'हुड़दंग', 'जनहित में जारी' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DoVCST
via IFTTT
No comments:
Post a Comment