बॉलिवुड में इन दिनों शादी का माहौल है और अब चर्चा है कि 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' की ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आदर अपने कजिन रणबीर कपूर से पहले ही शादी रचाने की प्लानिंग में हैं। बॉलिवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा और आदर हाल ही में गोवा पहुंचे जहां उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि आदर अपने कजिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से पहले ही शादी रचाने की तैयारी में हैं। हालांकि, सूत्र ने बताया है कि दोनों अपने इस फैसले के लिए वक्त ले रहे हैं लेकिन शादी के बारे में उन्होंने सोच लिया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के बाद तारा और आदर की शादी बॉलिवुड की खूबसूरत शादियों में से एक हो सकती है। हालांकि, इससे पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की ग्रैंड सेरिमनी भी राजस्थान में होने की चर्चा है, जो दिसम्बर के फर्स्ट वीक में हो सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया साल 2022 में (summer) शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तारा और आदर की बात करें तो दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश नहीं की है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए खलकर प्यार का इजहार किया करते हैं। वहीं कपूर और जैन फैमिली के किसी भी गेट-टुगेदर और इवेंट में तारा परिवार का हिस्सा बनकर जरूर शामिल होती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z0Wuy2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment