इस वक्त जहां अनुष्का रंजन की संगीत पर पहुंचीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने खूबसूरत अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के चर्चा में रहने की वजह काफी अलग है। रणबीर कपूर धर्मा ऑफिस के बाहर नजर आए, जहां कैमरे में कैप्चर हुए ऐक्टर के मास्क को लेकर लोग हैरान हैं। रणबीर कपूर पैपराजियों के कैमरे के सामने पोज़ देते दिखे, लेकिन लोगों की निगाहे उनके मास्क पर अटक गई। दरअसल मास्क पर नाक के पास छेद बना था और यह फैन्स को काफी अटपटा लग रहा था। लोगों ने उनके मास्क को देखकर उनसे तरह-तरह के सवाल किए हैं। लोगों ने मास्क में नजर आ रहे छेद पर हैरानी जताई है। वहीं लोग यह देखकर भी हैरान हैं कि धर्मा के ऑफिस से रणबीर और आलिया भट्ट अलग-अलग निकल रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों राजस्थान ट्रिप पर गए थे, कहा जा रहा था कि वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने के लिहाज से वे वहां पहुंचे हैं। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि साल 2022 में गर्मी में दोनों शादी रचा सकते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3FxCUce
via IFTTT
No comments:
Post a Comment