आमिर खान () ने हर किसी को उस वक्त हैरत में डाल दिया जब उन्होंने किरण राव से तलाक की घोषणा की। हाल ही में आमिर और किरण ने तलाक को लेकर जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया और इसी के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि ऐक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ के बाद वह तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने की घोषणा कर सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान से जुड़े एक करीबी सूत्र ने ऐक्टर की तीसरी शादी का सच बताया है। उन्होंने इस बातचीत में बताया है कि की खबरें सही नहीं हैं। तीसरी शादी को लेकर यह सफाई तब आई है जब यह चर्चा काफी तेज हो गई कि आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ के बाद तीसरी बार शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि आमिर खान के तलाक के साथ ही उनका नाम 'दंगल' की को-स्टार फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जाने लगा था। खबरें आने लगीं कि दोनों इस तलाक के बाद शादी रचाने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आमिर और एक्स वाइफ किरण तलाक के बाद भी अपकमिंग फिल्म को लेकर एकसाथ काम करते नजर आए ।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cG4rfc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment