काफी समय से सुर्खियों में रहने वाली बॉलिवुड सुपरस्टार और की फिल्म '' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। नई रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें आमिर खान और करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं। अब यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल रिलीज होगी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अब 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के पावन अवसर पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स के साथ ही करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की है। करीना कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट और नए पोस्टर को शेयर करते हुए खुशी हो रही है।' बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' से तेलुगू स्टार नागा चैतन्य अपना बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में मोना सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1994 में आई टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। पहले यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन काफी पोस्ट प्रॉडक्शन के काम के चलते इसे अगले साल रिलीज किया जाना तय हुआ है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3r9MiPx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment