प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस ( Nick jonas) के बीच दरार और तलाक को लेकर चर्चा तब शुरू हो गई जब ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से अपने नाम के आखिर में लगे 'चोपड़ा' और 'जोनस' दोनों को डिलीट कर दिया। इसी के साथ चर्चा शुरू हो गई कि कहीं दोनों तलाक तो नहीं ले रहे! अब निक जोनस के लेटेस्ट पोस्ट ने फैन्स को बड़ी राहत दे दी है। प्रियंका और निक जोनस के रिलेशन को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच ऐक्ट्रेस के हसबैंड ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसपर देसी गर्ल भी कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। निक जोनस ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निक जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। निक को वर्कआउट करते देख प्रियंका ने उनके इस वीडियो पर कॉमेंट किया और लिखा- डैम, मैं तुम्हारी इन बाहों पर मर गई। बता दें कि बीती रात सोमवार को जैसे ही प्रियंका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे लगे 'चोपड़ा' और 'जोनस' को हटाया, ट्विटर पर कपल के रिलेशनशिप में दरार की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। हालांकि, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को सामने आना पड़ा और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। वह जल्द ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने वाले हैं। हाल ही में लॉस ऐंजिलिस वाले अपने नए घर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली एक साथ मनाई थी। दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा खुलकर इजहार किया करते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30QdbfU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment