Tuesday, November 23, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया रोस्ट, वीडियो में देखें ऐक्ट्रेस ने पति का जमकर उड़ाया मजाक

बॉलिवुड से हॉलिवुड तक ऐक्टिंग का डंका बजाने वाली ऐक्ट्रेस (Priyanka Chopra) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया से अपने पति () का सरनेम हटा दिया है। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच तलाक की अफवाहें फैलने लगीं। फिर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि सभी अटकलें फर्जी हैं। उनके बेटी और दामाद अलग नहीं हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो () सोशल मीडिया शेयर किया है। इसमें वह अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' का छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर खड़ी हैं और एक तरफ तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए, और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है।' वीडियो में प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, 'निक जोनस और मेरी उम्र में 10 साल अंतर है। 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल ऐक्टिंग करियर क्या होता है।' ग्‍लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति निक जोनस का सरनेम असल में जोनस ब्रदर्स के रोस्‍ट शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को प्रमोट करने के लिए हटाया है। यह रोस्‍ट बेस्‍ड शो मंगलवार, 23 नवंबर को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। हालांकि, ऐक्‍ट्रेस की तरफ से इस तरह के पुख्‍ता कारण की कोई पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cHkNUT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment