इन दिनों फिल्म और टीवी जगत में शादी का सीजन जोरों पर है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे और अब अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan ) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों आज 21 नवंबर को ही शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले बीती रात भव्य संगीत का कार्यक्रम हुआ, जहां फिल्मी इंडस्ट्री से तमाम सितारे इस फंक्शन का हिस्सा बने। संगीता समारोह के कई खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और अन्य ऐक्ट्रेस मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। अनु्ष्का रंजन की संगीत सेरिमनी का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें होनेवाली दुल्हन के साथ उनकी बहन अकांक्षा रंजन, आलिया भट्ट और वाणी कपूर रानी मुखर्जी के गाने पर डांस कर रही हैं। य़े सभी रानी मुखर्जी की फिल्म 'साथिया' के गाने 'छलका छलका रे कलसी का पानी' पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। इससे पहले मेहंदी समारोह पर भी आलिया भट्ट ने भीड़ में खूब तहलका मचाया था। पंजाबी भांगड़े पर कुछ इस तरह थिरकती दिखीं ऐक्ट्रेस। बता दें कि संगीत सेरिमनी से पहले भी प्री वेडिंग के कई कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें अनुष्का रंजन की फ्रेंड्स खूब जमकर धमाल मचाती दिख रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kV2Re0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment