बॉलिवुड कपल अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) की 21 नवंबर को शादी हो गई। फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में अनुष्का और आदित्य ने शादी ( Aditya Seal wedding) के सात फेरे लिए। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। अनुष्का और आदित्य की शादी और वरमाला की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। दुल्हन बनीं अनुष्का रंजन ने जहां लैवेंडर कलर का लहंगा पहना, वहीं उनके दूल्हे यानी आदित्य सील येलो शेरवानी और पगड़ी में गजब लग रहे थे। यहां देखिए अनुष्का और आदित्य की शादी व वरमाला की तस्वीरें और वीडियो: आदित्य ने अपनी बारात में जबरदस्त डांस किया। शादी के वेन्यू तक वह कार में बैठकर पहुंचे और वहां उतरकर उन्होंने बैंड-बाजे पर खूब ठुमके लगाए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अनुष्का रंजन-आदित्य की शादी में सितारे अनुष्का और आदित्य की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। आलिया बहन शाहीन के साथ पहुंची थीं। आलिया के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर और रिया चक्रवर्ती भी शादी की रस्मों में शामिल हुईं। अनुष्का रंजन और आदित्य सील एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी, जिसे अनुष्का की फैमिली ने होस्ट किया था। उसी दौरान अनुष्का और आदित्य को एक-दूसरे के साथ कनेक्शन महसूस हुआ और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। बात करें हनीमून प्लान की, तो आदित्य सील ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था कि उनका शादी के बाद ही हनीमून पर जाने का प्लान था और टिकट भी बुक करवा लिए थे, लेकिन फिर पता चला कि फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं। इसके बाद आदित्य ने फिर किसी और दिन के लिए हनीमून टिकट बुक करवाए। आदित्य ने बताया कि उन्होंने हनीमून के लिए जो जगह चुनी थी वहां 10 दिनों का क्वारंटीन था और इसलिए उन्हें अपना हनीमून प्लान कैंसल करना पड़ा। अब आदित्य और अनुष्का नए साल पर हनीमून के लिए जाएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DUFwAJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment