Sunday, November 21, 2021

रोहित शेट्टी को मिलती थी केवल 35 रुपये सैलरी, 'सूर्यवंशी' डायरेक्टर ने सुनाई स्ट्रगल के दिनों की कहानी

को के सफल डायरेक्टर्स में गिना जाता है। रोहित शेट्टी लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। उनके डायरेक्शन में बनी हालिया रिलीज फिल्म '' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की है बल्कि उसे काफी तारीफ भी मिल रही है। भले ही रोहित शेट्टी आज सफलता के शिखर पर हों मगर इसके लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया है। एक हालिया इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की और बताया कि उनके करियर में एक समय ऐसा था जब वह केवल 35 रुपये कमाते थे। रोहित शेट्टी ने बताया कि 90 के दशक में उन्होंने अपना करियर चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। इस फिल्मी सफर को शुरू करते समय उनकी सैलरी केवल 35 रुपये हुआ करती थी। रोहित शेट्टी ने बताया कि उस समय उनकी फैमिली की फाइनैंशल कंडिशन बेहद खराब हुआ करती थी। रोहित के पिता एक ऐक्शन डायरेक्टर थे मगर फिर भी उनका सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वह सफर पर खर्चा करने के साथ खाना भी खा सकें। उन्हें सफर या खाने में से किसी एक को चुनना होता था। अपने स्ट्रगल के टाइम पर रोहित स्ट्रीट फूड काफी पसंद किया करते थे। रोहित शेट्टी ने डायरेक्टर के तौर पर 2003 की फिल्म 'जमीन' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने गोलमाल सीरीज, ऑल द बेस्ट, सिंघम सीरीज, सिंबा, चेन्नई एक्सप्रेस और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभी वह रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' पर काम कर रहे हैं। रोहित जल्द ही अजय देवगन के साथ 'सिंघम 3' पर भी काम शुरू कर सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oNBDqI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment