Thursday, July 22, 2021

Puberty की ओर बढ़ रही आमिर खान की बेटी Ira Khan को मां ने दी थी सेक्स एजुकेशन की किताब

आमिर खान की बेटी आयरा (Aamir Khan's daughter Ira Khan) ने फिल्मों में अब तक कदम नहीं रखा लेकिन सोशल मीडिया पर काफी बिंदास हैं। आयरा अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात को वह फैन्स से खुलकर शेयर करने में कभी परहेज भी नहीं करतीं। आयरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जब वह युवा अवस्था (puberty) में पहुंच रही थीं तब उनकी मां रीना दत्ता ने उन्हें एक सेक्स-एड बुक (सेक्स एजुकेशन से जुड़ी किताब) दी थी। आयरा ने लेटेस्ट पोस्ट में इसी बारे में जिक्र किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद से जुड़ी यह बात बताई है। इस पोस्ट के कैप्शन की हेडिंग में आयरा ने लिखा है- Be curious यानी उत्सुक बनिए। आयरा ने आगे लिखा है, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद को पूरी तरह से पहले कभी देखा है। जब मैं जवान हो रही थी (प्यूबर्टी को हिट कर रही थी) तब मेरी मां ने मुझे सेक्स एजुकेशन से जुड़ी किताब दी थी और इसमें कहा गया था कि मैं खुद को आईने में देखूं, लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाई। सामान्य तौर पर भी मेरी बॉडी में काफी चेंजेज हुए। अभी काफी आगे तक जाना है।' आयरा ने इस पोस्ट में 'अगत्सु फाउंडेशन' को भी टैग किया है जिसे हाल ही में उन्होंने लॉन्च किया है। बता दें कि यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर लोगों की मदद करने का काम कर रही है। इस संस्था को लॉन्च करते हुए आयरा ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने पर ध्यान देने की बात कही थी। इन दिनों आयरा अपने बॉयफ्रेड नुपुर शिखारे के साथ अपने पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा में रह रही हैं। बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती वाली कई तस्वीरें आयरा इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eP9yLE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment