Monday, July 26, 2021

Raj Kundra Case: गवाह बने कर्मचारियों को मिला था पॉर्न फिल्में डिलीट करने का आदेश?

() की क्राइम ब्रांच ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी () के पति () को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही खबर आई थी कि इस मामले में राज कुंद्रा की कंपनी विआन इंडस्ट्रीज के 4 कर्मचारी पुलिस के गवाह बनने के लिए तैयार हैं। अब एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है कि इन कर्मचारियों से अश्लील कॉन्टेंट परोसने वाले ऐप हॉटशॉट्स () के वीडियो डिलीट करने को कहा गया था। पुलिस को शक है कि हॉटशॉट्स का इस्तेमाल ही पॉर्न फिल्में दिखाने के लिए किया जाता था। पुलिस इन चारों कर्मचारियों से राज कुंद्रा के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस केस में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का एक कर्मचारी भी शामिल है। हालांकि इस खबर की अभी तक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। इससे पहले राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उनके वकील सुभाष जाधव ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है और पुलिस को ऐसा कोई भी कॉन्टेंट नहीं मिला है जिसे पॉर्न कहा जा सकता है। राज की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार 27 जुलाई को सुनवाई कर सकता है। 27 जुलाई को ही राज की पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है। बता दें कि मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की थी। उन्होंने भी पॉर्न फिल्में बनाने में शामिल होने से इनकार किया था। शिल्पा ने कहा कि जिस ऐप की बात की जा रही है उसे राज नहीं बल्कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी चलाते हैं। शिल्पा ने यह भी कहा कि पॉर्न फिल्मों और एरॉटिक फिल्मों में अंतर होता है। पुलिस अभी शिल्पा शेट्टी की संलिप्तता की जांच कर रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zKpMhb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment