Monday, July 26, 2021

जावेद अख्‍तर ने शाहजहां से की ओबामा की तुलना, विवेक अग्निहोत्री बोले- बेतुकी बातें मत कीजिए

बॉलिवुड के मशहूर लेखक (Javed Akhtar) हर मुद्दे बड़े ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हैं। जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है जिसकी वजह से वह खासा सुर्खियों में है। जावेद अख्तर ( Twitter) ने अपने ट्वीट में बराक ओबामा (Barack Obama) का जिक्र करते हुए उनकी तुलना से कर दी है। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्शन दिया है। विवेक अग्निहोत्री () ने जावेद अख्तर के बराक ओबामा की तुलना शाहजहां से करने पर कहा है कि जावेद साहब बेतुकी बातें मत कीजिए। ओबामा को लेकर जावेद अख्तर का ट्वीट दरअसल, जावेद अख्तर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ओबामा के पिता केन्या के थे और उनकी चाची आज भी केन्या में रहती हैं, क्योंकि ओबामा अमेरिका में पैदा हुए इसलिए उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। शाहजहां भारत में पैदा होने वाली पांचवीं पीढ़ी थे और उनकी दादी और मां राजपूतानी थीं , लेकिन वे लोग अभी भी उन्हें विदेशी बोलते हैं।' जावेद के इस ट्वीट को बहुत से लोगों ने सपोर्ट किया है तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए बेतुका बताया है। विवेक ने लिखा,'जावेद साहब आप यहां गलत हैं। शाहजहां की तरह ओबोमा के पैरेंट्स या उनके दादा ने अमेरिका पर कभी आक्रमण नहीं किया था। ओबामा ने अमेरिका के चर्चों को तोड़ा नहीं और न ही तलवार के दम पर किसी अमेरिकन का धर्म परिवर्तन करवाया। ये एक बेतुका तर्क है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eWqEqQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment