Thursday, July 22, 2021

राज कुंद्रा पर 'न्‍यूड ऑडिशन' के आरोप लगाने वाली मॉडल सागरिका को जान से मारने की धमकी!

पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) मामले में (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अब मॉडल () ने दावा किया है कि राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकी भरे कॉल और मेसेज मिल रहे हैं। शिल्पा शेट्टी () के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल और ऐक्टर कुंद्रा के पोर्नोग्राफी वेब बिजनेस के अपने एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए सामने आ रहे हैं। सागरिका इससे पहले भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इसी साल फरवरी में सागरिका ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक वेब सीरीज के लिए उनसे न्यूड ऑडीशन देने के लिए कहा गया था। 'जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही है' सागरिका कहती हैं,' मैं बहुत परेशान हूं क्योंकि जब से मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ बोला है। मुझे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉल आ रहे हैं। वे मुझे धमकी दे रहे हैं। मुझे लगातार जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही है। लोग मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके पूछते हैं कि राज कुंद्रा ने क्या गलत किया है? 'मेरे ऊपर बिजनस बंद कराने का आरोप लगा रहे हैं' सागरिका आगे कहती हैं,' मुझे लगातार धमकी मिल रहे हैं और मुझ पर बिजनस बंद कराने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि आप लोग पोर्न फिल्में देखते हैं इसलिए हम बना रहे हैं।' सागरिका ने यह भी कहा कि उन्हें कुछ लोगों से जान का खतरा है इसलिए उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराएंगी। न्यूड ऑडिशन की डिमांड सागरिका बताती है,' अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत का फोन आया। उमेश ने मुझे एक वेब शो ऑफर किया, जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस कर रहे थे। जब मैं वीडियो कॉल में इस सिलसिले में बात करने के लिए जुड़ी तो उन्होंने मुझे न्यूड ऑडिशन की डिमांड कर दी। मैंने तुरंत मना कर दिया।' मॉडल ने इसी साल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा के साथ-साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पॉर्न फिल्‍में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Bz3u3q
via IFTTT

No comments:

Post a Comment