Monday, July 26, 2021

एमी जैक्सन ने मंगेतर जॉर्ज से तोड़ा रिश्ता? इंस्टाग्राम से डिलीट कीं सगाई की तस्वीरें

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसस में शुमार ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) और उनके मंगेतर जॉर्ज पानायिटू () का ब्रेकअप हो गया है? इस बात की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं बल्कि एमी ( Instagram) के इंस्टाग्राम अकाउंट इस ओर इशारा कर रहे हैं। दरअसल, एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉर्ज के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद से ही मीडिया में एमी और जॉर्ज के ब्रेकअप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। एमी और जॉर्ज इन खबरों पर अब तक किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। एमी और जॉर्ज की लव स्टोरी एमी अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू के साथ साल 2015 से रिलेशनशिप में थीं। 2019 के जनवरी में जॉर्ज ने एमी को जाम्बिया में प्रपोज किया था। तीन महीने बाद एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह घोषणा की कि वह जॉर्ज के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एमी ने फिर साल 2019 के मई महीने में जॉर्ज के साथ अपनी मंगनी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसी साल सितंबर महीने में एमी ने अपने बेटे एंड्रियास को जन्म दिया। एमी और जॉर्ज ने बेटे एंड्रियास के जन्म के बाद फोटो शेयर अपनी खुशी फैन्स के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा हम दोनों अपने बच्चे को साथ में पालने में बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एमी का इस तरह से अचानक इंस्टाग्राम से जॉर्ज के सारी फोटोज डिलीट करना कई सवालों को जन्म दे रही है। एमी ने अपनी सगाई की फोटो डिलीट की एमी के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रपोज, सगाई और अपने पहले बच्चे एंड्रियास के आने की खुशी में शेयर किया गया पोस्ट सबकुछ गायब है। जिसके बाद से एमी और जॉर्ज के ब्रेकअप की खबरे उड़ रही हैं। हाल ही में एमी ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन जॉर्ज नहीं दिख रहे हैं। एमी ने फिलहाल अपने और जॉर्ज के रिश्ते को लेकर कुछ बोला नहीं है, हो सकता है एमी सही समय का इंतजार कर रही हैं। फिलहाल एमी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रांडों की शूटिंग करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी को आखिरी बार 'रोबोट 2.0' में सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ देखा गया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xdfkx2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment