Wednesday, July 21, 2021

Defamation Case: कंगना रनौत ने जावेद अख्‍तर मानहानि केस को हाईकोर्ट में दी चुनौती

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर () और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (kangna ranut) के बीच का विवाद थमने का नाम ही ले रहा है। जावेद अख्तर के मानहानि मामले में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत () ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना ने संगीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। कंगना के वकील का दावा कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने दायर अपने अपील में दावा किया कि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने केवल पुलिस की रिपोर्ट पर भरोसा करके कंगना के खिलाफ कार्यवाही शुरू की और सबूत और गवाहों की जांच नहीं की है। कंगना रनौत के वकील के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच करने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि पुलिस की रिपोर्ट पर आंख बंद करके भरोसा किया है। इस मामले में यह पूरी संभावना थी कि गवाह पुलिस से प्रभावित थे। इसलिए मजिस्ट्रेट को गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने से पहले सच्चाई की जांच करने चाहिए थे। उच्च न्यायालय अगले हफ्ते कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई कर सकता है। यह है पूरा मामला कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर के ऊपर टिप्पणी किए थे। जिसके खिलाफ संगीतकार ने नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के सामने मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई थी। दिसंबर में अदालत ने जुहू पुलिस को इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस मामले की अच्छे से जांच के लिए समय की जरूरत है। अदालत ने रनौत के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की और फरवरी 2021 में कंगना को एक सम्मन जारी किया।दिसंबर में अदालत ने जुहू पुलिस को इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस मामले की अच्छे से जांच के लिए समय की जरूरत है। अदालत ने रनौत के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की और फरवरी 2021 में कंगना को एक सम्मन जारी किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wYm95p
via IFTTT

No comments:

Post a Comment