Wednesday, July 21, 2021

क्राइम ब्रांच को हाथ लगा राज कुंद्रा के घर का सर्वर, जब्त हुए पीए उमेश कामत के बनाए वो 70 वीडियोज़

पॉर्न फिल्म रैकेट मामले में राज कुंद्रा () और उनका दाहिना हाथ माने जाने वाले मुख्य आरोपी उमेश कामत (Umesh Kamat) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। बताया जाता है कि इस मामले की छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच को आरोपी उमेश कामत द्वारा बनाए गए 70 वीडियोज मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के घर पर रेड मारा और उन्हें सर्वर भी हाथ लगा है। क्राइम ब्रांच सुत्रों के मुताबिक, कामत ने ये सभी वीडियोज अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाया था। इसके अलावा हॉट शॉट ऐप पर अपलोड किए गए 20 मिनट से 30 मिनट तक के कुल 90 वीडियोज भी क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज हुई पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा को उन वीडियो से कन्फ्रंट किया जो उमेश कामत ने यूके बेस्ड प्रॉडक्शन कंपनी केनरिन को भेजे थे। पुलिस ने सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि केनरिन के लिए क्या वह खुद पॉर्नोग्राफिक मटीरियल अपलोड किया करते थे। हालांकि, पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा लगातार दावा कर रहे हैं कि वह पॉर्न वीडियोज नहीं बल्कि अन्य ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आने वाले अन्य इरॉटिक वीडियोज की तरह वीडियोज बनाते थे। हालांकि कड़ी पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा का साथी और आईटी हेड रायन थोर्पे टूट गया और उसने जांच अधिकारियों को बताया कि इस पूरे रैकेट में उसका रोल था कुंद्रा। उनका काम अन्य स्टाफ को यह बताना था कि किस तरह से टेक्निकल चीजों से एहतियात बरतकर वो कानून से बच सकते हैं। बताया जाता है कि आज राज कुंद्रा के दो ऑफिस वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एलजी स्ट्रीमिंग पर छापेमारी की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्ट्रगलिंग मॉडल, ऐक्ट्रेसेस और अन्य लड़कियों की स्थिति का लाभ उठाया और उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने को बाध्य किया। पुलिस ने कहा कि इन फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई में बंगले भाड़े पर लिए जाते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eI9Js1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment