Monday, May 3, 2021

नोरा फतेही ने कीं ये कैसी हरकतें? सोशल मीडिया पर लोगों का हंस-हंसकर हो रहा बुरा हाल

सियान पॉल (Sean Paul) के हिट गाने टेम्‍प्रेचर (Temperature) के ट्रेंड में अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी जुड़ गई हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे सिलेब्‍स इस पर मजेदार वीडियोज बनाकर पोस्‍ट कर रहे हैं। नोरा ने मेक-अप आर्टिस्‍ट के साथ अपनी हरकतों से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में नोरा अलग-अलग अटायर में हमेशा की तरह स्‍टनिंग नजर आ रही हैं। इसमें उन्‍होंने स्‍टाइलिश सनग्‍लासेस भी पहने हैं। वह हेयरब्रश, रिमोट कंट्रोल, विस्‍कर और टेडी जैसे प्रॉप्‍स के साथ गाने पर लिप सिंक कर रही हैं। वहीं, इस मजेदार वीडियो के बैकग्राउंड में उनके मेक-अप आर्टिस्‍ट Marce Pedrozo ताली बजाते नजर आ रहे हैं। लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्सनोरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन दिया, 'अब बुकिंग्‍स के लिए उपलब्‍ध हूं। हैपी संडे।' जैसे ही उन्‍होंने वीडियो पोस्‍ट किया, फैंस और दोस्‍तों के फनी कॉमेंट्स आने लगे। रेमो डिसूजा की पत्‍नी ने लिखा, 'हाहाहाहाहाहाहाहाहाहाहा ओ गॉड यू 2।' वहीं, कोरियॉग्रफर और डायरेक्‍टर राजीव देव ने लिखा, 'मेरा हो गया मैं खुद को इस पागलपन के लिए इन्‍वाइट कर रहा हूं।' इसके साथ उन्‍होंने हंसी वाले इमोजी बनाए। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्‍म में दिखेंगी नोरावर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा आखिरी बार फिल्‍म 'स्‍ट्रीट डांसर' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आई थीं। अब वह अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्‍हा और संजय दत्‍त स्‍टारर अपकमिंग फिल्‍म में दिखेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ePKbZd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment