Monday, May 3, 2021

'चापलूसी', कंगना रनौत के बारे में सोचकर अलाया फर्नीचरवाला के दिमाग में आता है एक ही शब्‍द

पूजा बेदी की बेटी () ने पिछले साल ही में डेब्यू किया है। लगता है कि अलाया काफी बेबाक हैं और अपनी बेबाकी के लिए मशहूर () के बारे में कुछ ऐसी बात बोल गई हैं जो उनके फैन्स को पसंद नहीं आएगी। एक हालिया इंटरव्यू में अलाया फर्नीचरवाला ने कहा कि कंगना के बारे में सोचकर उनके दिमाग में सिर्फ एक शब्द 'चापलूसी' आता है। अलाया ने हाल में हमारे सहयोगी जूम टीवी को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में अलाया से आलिया भट्ट, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और कंगना रनौत के बारे में पूछा गया कि इनके नाम दिमाग में आते ही कौन सा शब्द सबसे पहले सामने आता है। अलाया ने जवाब में कंगना के बारे में कहा, 'यह शब्द उनके लिए नहीं हैं लेकिन यह शब्द मेरे दिमाग में इसलिए आया क्योंकि वह इसे बहुत बोलती हैं- चापलूसी' इतना बोलने के बाद अलाया हंसने लगीं। दरअसल कंगना रनौत कई बार नेपोटिजम पर बोलते हुए कई ऐक्टर्स जैसे तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को करण जौहर का चापलूस बता चुकी हैं। लगता है कि यह शब्द कंगना के इन्हीं बयानों के बाद अलाया के दिमाग में आया है। खैर, अलाया के इस बयान पर कंगना और उनके फैन्स का क्या रिऐक्शन होता है यह देखने लायक होगा। बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला ने पिछले ही साल फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलिवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और तब्बू लीड रोल में थे। अलाया को इस फिल्म के लिए इस साल के बेस्ट फीमेल डेब्यू ऐक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है जिसकी ट्रोफी उनके नाना कबीर बेदी ने दी थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eddvtJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment