ऐक्ट्रेस () सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। काजल अग्रवाल ने एक बार गौतम किचलू के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ लिखा कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है और फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। काजल अग्रवाल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें गौतम किचूल के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि काजल अग्रवाल बालकनी में खड़ी हैं और गौतम किचलू को पीछे से गले लगाए हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने पति को सपॉर्ट सिस्टम बताया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने बीते साल मुंबई में शादी की थी। कोरोना महामारी के चलते दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का लोग सामना कर रहे हैं। हाल ही काजल अग्रवाल ने खुलासा किया था कि उन्होंने निगेटिविटी और स्ट्रेस से बचने के लिए बुनाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह सच में बहुत फायदेमंद होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल आखिरी बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PHNHME
via IFTTT
No comments:
Post a Comment