सोशल मीडिया पर कब, कौन सी अफवाह वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। कई बार सोशल मीडिया पर बॉलिवुड सिलेब्स के निधन की अफवाह उड़ी हैं। अब गुजरे जमाने की जानी-मानी ऐक्ट्रेस () ने निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर चलने लगी। सोशल मीडिया पर कई लोग मीनाक्षी की तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं। दरअसल अचानक ही सोशल मीडिया पर चर्चा चलने लगी कि 90 के दशक की खूबसूरत ऐक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का के चलते निधन हो गया है। हालांकि यह एक कोरी अफवाह थी। कुछ दिन पहले मीनाक्षी शेषाद्री पर एक टीवी शो किया गया था। इसका लिंक सोशल मीडिया पर देखने के बाद फैन्स के बीच यह भ्रम फैल गया कि मीनाक्षी शेषाद्रि का निधन हो गया है। मीनाक्षी शेषाद्रि एकदम ठीक हैं और थोड़ी ही देर पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट भी शेयर की है। मीनाक्षी एकदम स्वस्थ हैं और इस समय अमेरिका टेक्सस प्रांत के डैलस शहर में रह रही हैं। देखें, मीनाक्षी की लेटेस्ट पोस्ट: बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में हीरो, शहंशाह, मेरी जंग, घर हो तो ऐसा, दामिनी, घायल, घातक जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं। साल 1981 में मिस इंटरनैशनल में भाग लेने के बाद मीनाक्षी ने फिल्म 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली हिट फिल्म उसी साल रिलीज हुई 'हीरो' थी जिसमें मीनाक्षी के साथ जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xK7bkU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment