बॉलिवुड सुपरस्टार () की फिल्म '' () की रिलीज का बेसब्री से इतंजार किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर फिल्म में () पर फिल्माए गए एक आयटम सॉन्ग 'दिल दे दिया' () को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की मेकिंग का वीडियो रिलीज किया गया है जिससे पता चलता है कि यह गाना जैकलीन के लिए इतना आसान नहीं था। सलमान ने की जैकलीन की दिल खोलकर तारीफ लगभग 3 मिनट के इस मेकिंग वीडियो में सलमान खान ने जैकलीन की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि जिस बेहतरीन तरीके से जैकलीन ने इस गाने में परफॉर्म किया है, वैसा कोई और नहीं कर सकता। सलमान ने बताया कि गाने में काफी कठिन डांस स्टेप्स थे जिन्हें करने में कई बार जैकलीन घायल भी हो गई थीं मगर फिर भी उन्होंने पूरी मेहनत के साथ शूटिंग पूरी की। देखें, गाने का मेकिंग वीडियो: सूज गए थे जैकलीन के घुटने सलमान के साथ ही जैकलीन भी इस वीडियो में बता रही हैं कि कैसे इस गाने के स्टेप्स करते हुए उनके घुटने सूजकर 5 गुने बड़े हो गए थे। जैकलीन ने कहा कि कई बार मोच, घुटने में चोट, पीठ में दर्द जैसी चीजें हुईं लेकिन फिर भी हमने इस गाने को पूरा कर ही लिया। ओटीटी और थिअटर्स में एक साथ होगी रिलीज बता दें कि सलमान खान की 'राधे' में उनके ऑपोजिट दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 13 मई 2021 को थिअटर्स के साथ-साथ ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। 'राधे' के लिए ओटीटी पर प्रति व्यू के हिसाब से पेमेंट करना होगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3h4ztAC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment