के फैलने के बाद अक्सर लोग में दिखाई देते हैं। हाल में एक और ऐक्ट्रेस पीपीई किट में नजर आईं तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यह एक बेहद टैलेंटेड ऐक्ट्रेस हैं जो ऐक्टिंग के अलावा म्यूजिक में भी महारत रखती हैं और एक बार फिर वह ऐक्टिंग के अलावा अपने पहले प्यार म्यूजिक को वक्त दे रही हैं। यह ऐक्ट्रेस एक बेहद सुलझे हुए सुपरस्टार ऐक्टर की बेटी हैं। क्या अभी तक आप इन्हें पहचान सके? ब्लैक पीपीई किट में दिख रहीं यह ऐक्ट्रेस हैं। हाल में श्रुति हासन काम के सिलसिले में चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में कई बार गईं तो सफर के दौरान उन्होंने पीपीई किट भी पहन ली। श्रुति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी एक तस्वीर डाली है जिसमें वह सफर के लिए तैयार हो रही हैं और यह तस्वीर वायरल हो गई। वैसे लोग इस तस्वीर को इसलिए भी देख रहे हैं कि अक्सर लोग वाइट पीपीई किट में ही दिखाई देते हैं लेकिन श्रुति इसमें ब्लैक पीपीई किट पहने हुए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति ने साल 2010 में फिल्म 'लक' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों की बात करें तो पिछली बार श्रुति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'डी-डे' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब श्रुति ऐक्टिंग के बजाए म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lIpeSj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment