Tuesday, November 17, 2020

सुष्मिता सेन ने बताया घर का मजेदार सिस्टम, उनके कपड़े बचपन से 'बुक' कर रही हैं बेटियां

बॉलिवुड की बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत ऐक्ट्रेस हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी लाजवाब है। मजेदार बात है कि उनके आउटफिट्स पर उनके फैन्स ही नहीं बल्कि उनकी बेटियों की नजर भी रहती है। एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता ने अपने कपड़ों से जुड़ी मजेदार बात साझा की। बचपन से बेटियां 'बुक' कर रही हैं कपड़े सुष्मिता ने जूम डिजिटल को दिए गए इंटरव्यू में एक सिस्टम बताया जो उनके घर पर लंबे वक्त से फॉलो हो रहा है। वह बताती हैं, यह सिस्टम तब से है जबसे उनकी बेटिया डायपर में थी। सुष्मिता ने बताया कि 'ममा' बोलना सीखने के बाद उनकी बेटियों 'आई बुक इट' कहना सीखा था। बुक करने वाले को मिल जाती है ड्रेस सुष्मिता ने बताया कि जब वह कुछ पहनती हैं तो उनकी छोटी बेटी अलिसा (11) और बड़ी बेटी रेनी (21) उसे बुक कर लेती हैं। दोनों में पहले 'आई बुक इट' कहने की होड़ रहती है क्योकि जो बुक करता है, ड्रेस उसकी हो जाती है। सुष्मिता ने बताया कि उनकी बेटियां जो बुक करती हैं उससे उनके फैशन सेंस का भी पता चलता है। 2 बेटियों की सिंगल मदर हैं सुष्मिता सुष्मिता सेन ने 24 साल उम्र में बड़ी बेटी को गोद लिया था। वहीं 2010 में दूसरी बेटी अलिसा को गोद लिया। सुष्मिता ने बच्चियों को बेहद अच्छी परवरिश दी और लोगों के सामने एग्जाम्पल सेट किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38RG3Xb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment