Tuesday, November 17, 2020

करिश्मा तन्ना और आमिर अली ने 'फेविकोल' सॉन्ग पर मचाया धमाल, वायरल हुआ यह डांस वीडियो

इंटरनेट पर सुर्खियों में छाया है, जिसमें दोनों सलमान खान के सॉन्ग 'फेविकोल से' पर थिरकते दिख रहे हैं। करिश्मा और आमिर अली ने यह धमाकेदार डांस एक दिवाली पार्टी में किया। इस साल आमना शरीफ ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई कलाकारों को उन्होंने बुलाया था। इस पार्टी में करिश्मा तन्ना और आमिर अली भी बतौर मेहमान पहुंचे थे। दोनों ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के 'फेविकोल' गाने पर खूब धमाल मचाया। याद दिला दें कि फिल्म में यह ऑरिजनल डांस मलाइका अरोड़ा ने किया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। करिश्मा तन्ना बिग बॉस सीजन 8 में नजर आ चुकी हैं, जहां उपेन पटेल के साथ उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग के खूब चर्चे हुए। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा 'ग्रैंड मस्ती', 'संजू', 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kKVd2F
via IFTTT

No comments:

Post a Comment